टीएसके

TSK · याकूब 3:8

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ

उसके मुँह की बातें तो मक्खन सी चिकनी थी परन्तु उसके मन में लड़ाई की बातें थीं; उसके वचन तेल से अधिक नरम तो थे परन्तु नंगी तलवारें थीं।

उनमें सर्प का सा विष है; वे उस नाग के समान है, जो सुनना नहीं चाहता;

उन्होंने अपनी जीभ को तलवार के समान तेज किया है, और अपने कड़वे वचनों के तीरों को चढ़ाया है;

सभोपदेशक 10:11 टीएसके

यदि मंत्र से पहले सर्प डसे, तो मंत्र पढ़नेवाले को कुछ भी लाभ नहीं।

याकूब 3:6 टीएसके

जीभ भी एक आग है; जीभ हमारे अंगों में अधर्म का एक लोक है और सारी देह पर कलंक लगाती है, और भवचक्र में आग लगा देती है और नरक कुण्ड की आग से जलती रहती है।