TSK

TSK · मरकुस 7:14

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

Back to passage

और एलिय्याह सब लोगों के पास आकर कहने लगा, “तुम कब तक दो विचारों में लटके रहोगे, यदि यहोवा परमेश्वर हो, तो उसके पीछे हो लो; और यदि बाल हो, तो उसके पीछे हो लो।” लोगों ने उसके उत्तर में एक भी बात न कही।

हे देश-देश के सब लोगों यह सुनो! हे संसार के सब निवासियों, कान लगाओ!

हे भोलों, चतुराई सीखो; और हे मूर्खों, अपने मन में समझ लो

उसे यिर्मयाह नबी ने सब यहूदियों और यरूशलेम के सब निवासियों को बताया, वह यह है:

¶ इतने में जब हजारों की भीड़ लग गई, यहाँ तक कि एक दूसरे पर गिरे पड़ते थे, तो वह सबसे पहले अपने चेलों से कहने लगा, ‹“फरीसियों के कपटरूपी ख़मीर से सावधान रहना।›

¶ जब सब लोग सुन रहे थे, तो उसने अपने चेलों से कहा।