टीएसके

TSK · 1 इतिहास 9:2

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
यहोशू 9:21 टीएसके

फिर प्रधानों ने उनसे कहा, “वे जीवित छोड़े जाएँ।” अतः प्रधानों के इस वचन के अनुसार वे सारी मण्डली के लिये लकड़हारे और पानी भरनेवाले बने।

एज्रा 2:43 टीएसके

फिर नतीन की सन्तान, सीहा की सन्तान, हसूपा की सन्तान, तब्बाओत की सन्तान।

एज्रा 2:70 टीएसके

¶ तब याजक और लेवीय और लोगों में से कुछ और गवैये और द्वारपाल और नतीन लोग अपने नगर में और सब इस्राएली अपने-अपने नगर में फिर बस गए।

नहेमायाह 7:60 टीएसके

¶ नतीन और सुलैमान के दासों की सन्तान मिलाकर तीन सौ बानवे थे।

नहेमायाह 10:29 टीएसके

अपने भाई रईसों से मिलकर शपथ खाई, कि हम परमेश्वर की उस व्यवस्था पर चलेंगे जो उसके दास मूसा के द्वारा दी गई है, और अपने प्रभु यहोवा की सब आज्ञाएँ, नियम और विधियाँ मानने में चौकसी करेंगे।

नहेमायाह 11:3 टीएसके

¶ उस प्रान्त के मुख्य-मुख्य पुरुष जो यरूशलेम में रहते थे, वे ये हैं; परन्तु यहूदा के नगरों में एक-एक मनुष्य अपनी निज भूमि में रहता था; अर्थात् इस्राएली, याजक, लेवीय, नतीन और सुलैमान के दासों की सन्तान।