टीएसके

TSK · 1 पतरस 2:4

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ

राजमिस्त्रियों ने जिस पत्थर को निकम्मा ठहराया था वही कोने का सिरा हो गया है।

यशायाह 28:16 टीएसके

इसलिए प्रभु यहोवा यह कहता है, “देखो, मैंने सिय्योन में नींव का पत्थर रखा है, एक परखा हुआ पत्थर, कोने का अनमोल और अति दृढ़ नींव के योग्य पत्थर: और जो कोई विश्वास रखे वह उतावली न करेगा।

यशायाह 55:3 टीएसके

कान लगाओ, और मेरे पास आओ; सुनो, तब तुम जीवित रहोगे; और मैं तुम्हारे साथ सदा की वाचा बाँधूँगा, अर्थात् दाऊद पर की अटल करुणा की वाचा।

फिर देखते-देखते, तूने क्या देखा, कि एक पत्थर ने, बिना किसी के खोदे, आप ही आप उखड़कर उस मूर्ति के पाँवों पर लगकर जो लोहे और मिट्टी के थे, उनको चूर चूरकर डाला।

जकर्याह 3:9 टीएसके

उस पत्थर को देख जिसे मैंने यहोशू के आगे रखा है, उस एक ही पत्थर के ऊपर सात आँखें बनी हैं, सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, देख मैं उस पत्थर पर खोद देता हूँ, और इस देश के अधर्म को एक ही दिन में दूर कर दूँगा।

मत्ती 11:28 टीएसके

¶ ‹“हे सब› ‹परिश्रम करनेवालों और बोझ से दबे›‹लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।›

मत्ती 21:42 टीएसके

यीशु ने उनसे कहा, ‹“क्या तुम ने कभी पवित्रशास्त्र में यह नहीं पढ़ा:› ‹‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने बेकार समझा था,› ‹वही कोने के सिरे का पत्थर हो गया› ‹यह प्रभु की ओर से हुआ, और हमारे › ‹देखने में अद्भुत है।?’›

लूका 20:17 टीएसके

उसने उनकी ओर देखकर कहा, ‹“फिर यह क्या लिखा है:› ‹‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था,› ‹वही कोने का सिरा हो गया।’›

यूहन्ना 5:40 टीएसके

‹फिर भी तुम जीवन पाने के लिये मेरे पास आना नहीं चाहते।›

यूहन्ना 6:57 टीएसके

‹जैसा जीविते पिता ने मुझे भेजा और मैं पिता के कारण जीवित हूँ वैसा ही वह भी जो मुझे खाएगा मेरे कारण जीवित रहेगा।›

यूहन्ना 14:6 टीएसके

यीशु ने उससे कहा, ‹“› ‹मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूँ›‹; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुँच सकता।›

यह वही पत्थर है जिसे तुम राजमिस्त्रियों ने तुच्छ जाना और वह कोने के सिरे का पत्थर हो गया।

जब मसीह जो हमारा जीवन है, प्रगट होगा, तब तुम भी उसके साथ महिमा सहित प्रगट किए जाओगे।

1 पतरस 1:19 टीएसके

पर निर्दोष और निष्कलंक मेम्ने अर्थात् मसीह के बहुमूल्य लहू के द्वारा हुआ।

2 पतरस 1:1 टीएसके

¶ शमौन पतरस की और से जो यीशु मसीह का दास और प्रेरित है, उन लोगों के नाम जिन्होंने हमारे परमेश्वर और उद्धारकर्ता यीशु मसीह की धार्मिकता से हमारे जैसा बहुमूल्य विश्वास प्राप्त किया है।