टीएसके

TSK · प्रेरितों के काम 2:37

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
यहेजकेल 7:16 टीएसके

और उनमें से जो बच निकलेंगे वे बचेंगे तो सही परन्तु अपने-अपने अधर्म में फँसे रहकर तराइयों में रहनेवाले कबूतरों के समान पहाड़ों के ऊपर विलाप करते रहेंगे।

लूका 3:10 टीएसके

और लोगों ने उससे पूछा, “तो हम क्या करें?”

लूका 3:14 टीएसके

और सिपाहियों ने भी उससे यह पूछा, “हम क्या करें?” उसने उनसे कहा, “किसी पर उपद्रव न करना, और न झूठा दोष लगाना, और अपनी मजदूरी पर सन्तोष करना।”

यूहन्ना 16:8 टीएसके

‹और वह आकर संसार को पाप और धार्मिकता और न्याय के विषय में निरुत्तर करेगा।›

उसने पूछा, “हे प्रभु, तू कौन है?” उसने कहा, ‹“मैं यीशु हूँ; जिसे तू सताता है।›

तब मैंने कहा, ‘हे प्रभु, मैं क्या करूँ?’ प्रभु ने मुझसे कहा, ‹‘उठकर दमिश्क में जा, और जो कुछ तेरे करने के लिये ठहराया गया है वहाँ तुझे सब बता दिया जाएगा।’›

रोमियों 7:9 टीएसके

मैं तो व्यवस्था बिना पहले जीवित था, परन्तु जब आज्ञा आई, तो पाप जी गया, और मैं मर गया।

क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल, और हर एक दोधारी तलवार से भी बहुत तेज है, प्राण, आत्मा को, गाँठ-गाँठ, और गूदे-गूदे को अलग करके, आर-पार छेदता है; और मन की भावनाओं और विचारों को जाँचता है।