टीएसके

TSK · यूहन्ना 12:2

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
मत्ती 26:6 टीएसके

¶ जब यीशु बैतनिय्याह में शमौन कोढ़ी के घर में था।

लूका 5:29 टीएसके

¶ और लेवी ने अपने घर में उसके लिये एक बड़ा भोज दिया; और चुंगी लेनेवालों की और अन्य लोगों की जो उसके साथ भोजन करने बैठे थे एक बड़ी भीड़ थी।

लूका 12:37 टीएसके

‹धन्य हैं वे दास, जिन्हें स्वामी आकर जागते पाए; मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वह कमर बाँधकर उन्हें भोजन करने को बैठाएगा, और पास आकर उनकी सेवा करेगा।›

लूका 22:27 टीएसके

‹क्योंकि बड़ा कौन है; वह जो भोजन पर बैठा है, या वह जो सेवा करता है? क्या वह नहीं जो भोजन पर बैठा है? पर मैं तुम्हारे बीच में सेवक के समान हूँ।›

यूहन्ना 12:9 टीएसके

¶ यहूदियों में से साधारण लोग जान गए, कि वह वहाँ है, और वे न केवल यीशु के कारण आए परन्तु इसलिए भी कि लाज़र को देखें, जिसे उसने मरे हुओं में से जिलाया था।