टीएसके

TSK · यूहन्ना 19:18

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
यशायाह 53:12 टीएसके

इस कारण मैं उसे महान लोगों के संग भाग दूँगा, और, वह सामर्थियों के संग लूट बाँट लेगा; क्योंकि उसने अपना प्राण मृत्यु के लिये उण्डेल दिया, वह अपराधियों के संग गिना गया, तो भी उसने बहुतों के पाप का बोझ उठा लिया, और, अपराधी के लिये विनती करता है।

मत्ती 27:44 टीएसके

इसी प्रकार डाकू भी जो उसके साथ क्रूसों पर चढ़ाए गए थे उसकी निन्दा करते थे।

लूका 23:32 टीएसके

¶ वे और दो मनुष्यों को भी जो कुकर्मी थे उसके साथ मार डालने को ले चले।

गलातियों 3:13 टीएसके

मसीह ने जो हमारे लिये श्रापित बना, हमें मोल लेकर व्यवस्था के श्राप से छुड़ाया क्योंकि लिखा है, “जो कोई काठ पर लटकाया जाता है वह श्रापित है।”