टीएसके

TSK · यूहन्ना 8:2

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
सभोपदेशक 9:10 टीएसके

जो काम तुझे मिले उसे अपनी शक्ति भर करना, क्योंकि अधोलोक में जहाँ तू जानेवाला है, न काम न युक्ति न ज्ञान और न बुद्धि है।

यिर्मयाह 44:4 टीएसके

तो भी मैं अपने सब दास भविष्यद्वक्ताओं को बड़े यत्न से यह कहने के लिये तुम्हारे पास भेजता रहा कि यह घृणित काम मत करो, जिससे मैं घृणा रखता हूँ।

मत्ती 26:55 टीएसके

उसी समय यीशु ने भीड़ से कहा, ‹“क्या तुम तलवारें और लाठियाँ लेकर मुझे डाकू के समान पकड़ने के लिये निकले हो? मैं हर दिन मन्दिर में बैठकर उपदेश दिया करता था, और तुम ने मुझे नहीं पकड़ा।›

लूका 5:3 टीएसके

उन नावों में से एक पर, जो शमौन की थी, चढ़कर, उसने उससे विनती की, कि किनारे से थोड़ा हटा ले चले, तब वह बैठकर लोगों को नाव पर से उपदेश देने लगा।

यूहन्ना 4:34 टीएसके

यीशु ने उनसे कहा, ‹“मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजनेवाले की इच्छा के अनुसार चलूँ और उसका काम पूरा करूँ।›