टीएसके

TSK · मरकुस 10:16

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
उत्पत्ति 48:14 टीएसके

तब इस्राएल ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर एप्रैम के सिर पर जो छोटा था, और अपना बायाँ हाथ बढ़ाकर मनश्शे के सिर पर रख दिया; उसने तो जान बूझकर ऐसा किया; नहीं तो जेठा मनश्शे ही था।

यशायाह 40:11 टीएसके

वह चरवाहे के समान अपने झुण्ड को चराएगा, वह भेड़ों के बच्चों को अँकवार में लिए रहेगा और दूध पिलानेवालियों को धीरे धीरे ले चलेगा।

लूका 2:28 टीएसके

तो उसने उसे अपनी गोद में लिया और परमेश्वर का धन्यवाद करके कहा:

यूहन्ना 21:15 टीएसके

¶ भोजन करने के बाद यीशु ने शमौन पतरस से कहा, ‹“हे शमौन, यूहन्ना के पुत्र, क्या तू इनसे बढ़कर मुझसे प्रेम रखता है?”› उसने उससे कहा, “हाँ प्रभु; तू तो जानता है, कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।” उसने उससे कहा, ‹“मेरे मेम्नों को चरा।”›