TSK

TSK · नीतिवचन 23:15

مراجع Treasury of Scripture Knowledge في IRV.

العودة إلى المقطع

हे मेरे पुत्र, यदि पापी लोग तुझे फुसलाएँ, तो उनकी बात न मानना।

हे मेरे पुत्रों, पिता की शिक्षा सुनो, और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ।

बुद्धिमान पुत्र से पिता आनन्दित होता है, परन्तु मूर्ख अपनी माता को तुच्छ जानता है।

तेरे कारण तेरे माता-पिता आनन्दित और तेरी जननी मगन हो।

मैं बड़ी प्रसन्नता के साथ उनका भला करता रहूँगा, और सचमुच उन्हें इस देश में अपने सारे मन और प्राण से बसा दूँगा।

और कई लोग एक लकवे के मारे हुए को खाट पर रखकर उसके पास लाए। यीशु ने उनका विश्वास देखकर, उस लकवे के मारे हुए से कहा, ‹“हे पुत्र, धैर्य रख; तेरे पाप क्षमा हुए।”›

‹परन्तु अब आनन्द करना और मगन होना चाहिए क्योंकि यह तेरा भाई मर गया था फिर जी गया है; खो गया था, अब मिल गया है।’”›

तब यीशु ने उनसे कहा, ‹“हे बालकों, क्या तुम्हारे पास कुछ खाने को है?”› उन्होंने उत्तर दिया, “नहीं।”

¶ मैं बहुत आनन्दित हुआ, कि मैंने तेरे कुछ बच्चों को उस आज्ञा के अनुसार, जो हमें पिता की ओर से मिली थी, सत्य पर चलते हुए पाया।