टीएसके

TSK · 2 इतिहास 12:3

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
उत्पत्ति 10:6 टीएसके

¶ फिर हाम के पुत्र: कूश, मिस्र, पूत और कनान हुए।

न्यायियों 6:5 टीएसके

क्योंकि वे अपने पशुओं और डेरों को लिए हुए चढ़ाई करते, और टिड्डियों के दल के समान बहुत आते थे; और उनके ऊँट भी अनगिनत होते थे; और वे देश को उजाड़ने के लिये उसमें आया करते थे।

2 शमूएल 10:18 टीएसके

परन्तु अरामी इस्राएलियों से भागे, और दाऊद ने अरामियों में से सात सौ रथियों और चालीस हजार सवारों को मार डाला, और उनके सेनापति शोबक को ऐसा घायल किया कि वह वहीं मर गया।

2 इतिहास 14:9 टीएसके

¶ उनके विरुद्ध दस लाख पुरुषों की सेना और तीन सौ रथ लिये हुए जेरह नामक एक कूशी निकला और मारेशा तक आ गया।

2 इतिहास 16:8 टीएसके

क्या कूशियों और लूबियों की सेना बड़ी न थी, और क्या उसमें बहुत से रथ, और सवार न थे? तो भी तूने यहोवा पर भरोसा रखा था, इस कारण उसने उनको तेरे हाथ में कर दिया।

यहेजकेल 30:5 टीएसके

कूश, पूत, लूद और सब दोगले, और कूब लोग, और वाचा बाँधे हुए देश के निवासी, मिस्रियों के संग तलवार से मारे जाएँगे।

नहूम 3:9 टीएसके

कूश और मिस्री उसको अनगिनत बल देते थे, पूत और लूबी तेरे सहायक थे।