टीएसके

TSK · याकूब 2:23

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
उत्पत्ति 15:6 टीएसके

उसने यहोवा पर विश्वास किया; और यहोवा ने इस बात को उसके लेखे में धार्मिकता गिना।

1 राजा 4:5 टीएसके

नातान का पुत्र अजर्याह भण्डारियों के ऊपर था, और नातान का पुत्र जाबूद याजक, और राजा का मित्र भी था।

अय्यूब 16:21 टीएसके

कि कोई परमेश्वर के सामने सज्जन का, और आदमी का मुकद्दमा उसके पड़ोसी के विरुद्ध लड़े।

मरकुस 12:10 टीएसके

‹क्या तुम ने पवित्रशास्त्र में यह वचन नहीं पढ़ा:› ‹‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने निकम्मा ठहराया था,› ‹वही› ‹कोने का सिरा›‹हो गया;›

लूका 4:21 टीएसके

तब वह उनसे कहने लगा, ‹“आज ही यह लेख तुम्हारे सामने पूरा हुआ है।”›

“हे भाइयों, अवश्य था कि पवित्रशास्त्र का वह लेख पूरा हो, जो पवित्र आत्मा ने दाऊद के मुख से यहूदा के विषय में जो यीशु के पकड़ने वालों का अगुआ था, पहले से कहा था।

रोमियों 4:10 टीएसके

तो वह कैसे गिना गया? खतने की दशा में या बिना खतने की दशा में? खतने की दशा में नहीं परन्तु बिना खतने की दशा में।

रोमियों 9:17 टीएसके

क्योंकि पवित्रशास्त्र में फ़िरौन से कहा गया, “मैंने तुझे इसलिए खड़ा किया है, कि तुझ में अपनी सामर्थ्य दिखाऊँ, और मेरे नाम का प्रचार सारी पृथ्वी पर हो।”

गलातियों 3:6 टीएसके

¶ “अब्राहम ने तो परमेश्वर पर विश्वास किया और यह उसके लिये धार्मिकता गिनी गई।”

गलातियों 3:22 टीएसके

परन्तु पवित्रशास्त्र ने सब को पाप के अधीन कर दिया, ताकि वह प्रतिज्ञा जिसका आधार यीशु मसीह पर विश्वास करना है, विश्वास करनेवालों के लिये पूरी हो जाए।

1 पतरस 2:6 टीएसके

इस कारण पवित्रशास्त्र में भी लिखा है, “देखो, मैं सिय्योन में कोने के सिरे का चुना हुआ और बहुमूल्य पत्थर धरता हूँ: और जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह किसी रीति से लज्जित नहीं होगा।”