टीएसके

TSK · यूहन्ना 6:70

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
मत्ती 10:1 टीएसके

¶ फिर उसने अपने बारह चेलों को पास बुलाकर, उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया, कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें।

यूहन्ना 6:64 टीएसके

‹परन्तु तुम में से कितने ऐसे हैं जो विश्वास नहीं करते।”› क्योंकि यीशु तो पहले ही से जानता था कि जो विश्वास नहीं करते, वे कौन हैं; और कौन मुझे पकड़वाएगा।

यूहन्ना 13:2 टीएसके

और जब शैतान शमौन के पुत्र यहूदा इस्करियोती के मन में यह डाल चुका था, कि उसे पकड़वाए, तो भोजन के समय

यूहन्ना 13:21 टीएसके

¶ ये बातें कहकर यीशु आत्मा में व्याकुल हुआ और यह गवाही दी, ‹“मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि तुम में से एक मुझे पकड़वाएगा।”›

यूहन्ना 15:16 टीएसके

‹तुम ने मुझे नहीं चुना›‹परन्तु मैंने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जाकर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो, वह तुम्हें दे। ›

यूहन्ना 17:12 टीएसके

‹जब मैं उनके साथ था, तो मैंने तेरे उस नाम से, जो तूने मुझे दिया है, उनकी रक्षा की, मैंने उनकी देख-रेख की और विनाश के पुत्र को छोड़ उनमें से कोई नाश न हुआ, इसलिए कि पवित्रशास्त्र की बात पूरी हो।›

“हे सारे कपट और सब चतुराई से भरे हुए शैतान की सन्तान, सकल धार्मिकता के बैरी, क्या तू प्रभु के सीधे मार्गों को टेढ़ा करना न छोड़ेगा?

तीतुस 2:3 टीएसके

इसी प्रकार बूढ़ी स्त्रियों का चाल चलन भक्तियुक्त लोगों के समान हो, वे दोष लगानेवाली और पियक्कड़ नहीं; पर अच्छी बातें सिखानेवाली हों।

‹देख, मैं› ‹शैतान के उन आराधनालय वालों›‹को तेरे वश में कर दूँगा जो यहूदी बन बैठे हैं, पर हैं नहीं, वरन् झूठ बोलते हैं—मैं ऐसा करूँगा, कि वे आकर तेरे चरणों में दण्डवत् करेंगे, और यह जान लेंगे, कि मैंने तुझ से प्रेम रखा है।›