टीएसके

TSK · मरकुस 7:24

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
उत्पत्ति 10:15 टीएसके

¶ कनान के वंश में उसका ज्येष्ठ पुत्र सीदोन, तब हित्त,

उत्पत्ति 49:13 टीएसके

जबूलून समुद्र तट पर निवास करेगा, वह जहाजों के लिये बन्दरगाह का काम देगा, और उसका परला भाग सीदोन के निकट पहुँचेगा

यशायाह 23:1 टीएसके

¶ सोर के विषय में भारी वचन। हे तर्शीश के जहाजों हाय, हाय, करो; क्योंकि वह उजड़ गया; वहाँ न तो कोई घर और न कोई शरण का स्थान है! यह बात उनको कित्तियों के देश में से प्रगट की गई है।

यशायाह 42:2 टीएसके

न वह चिल्लाएगा और न ऊँचे शब्द से बोलेगा, न सड़क में अपनी वाणी सुनाएगा।

यहेजकेल 28:21 टीएसके

“हे मनुष्य के सन्तान, अपना मुख सीदोन की ओर करके उसके विरुद्ध भविष्यद्वाणी कर,

मत्ती 11:21 टीएसके

‹“हाय,› ‹खुराजीन!›‹हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सोर और सीदोन में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब के मन फिरा लेते। ›

मरकुस 2:1 टीएसके

¶ कई दिन के बाद यीशु फिर कफरनहूम में आया और सुना गया, कि वह घर में है।

मरकुस 6:31 टीएसके

उसने उनसे कहा, ‹“तुम आप अलग किसी एकान्त स्थान में आकर थोड़ा विश्राम करो।”› क्योंकि बहुत लोग आते-जाते थे, और उन्हें खाने का अवसर भी नहीं मिलता था।