टीएसके

TSK · नीतिवचन 20:22

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ

पलटा लेना और बदला देना मेरा ही काम है, यह उनके पाँव फिसलने के समय प्रगट होगा; क्योंकि उनकी विपत्ति का दिन निकट है, और जो दुःख उन पर पड़नेवाले हैं वे शीघ्र आ रहे हैं।

2 शमूएल 16:12 टीएसके

कदाचित् यहोवा इस उपद्रव पर, जो मुझ पर हो रहा है, दृष्टि करके आज के श्राप के बदले मुझे भला बदला दे।”

यहोवा की बाट जोहता रह, और उसके मार्ग पर बना रह, और वह तुझे बढ़ाकर पृथ्वी का अधिकारी कर देगा; जब दुष्ट काट डाले जाएँगे, तब तू देखेगा।

नीतिवचन 17:13 टीएसके

जो कोई भलाई के बदले में बुराई करे, उसके घर से बुराई दूर न होगी।

नीतिवचन 24:29 टीएसके

मत कह, “जैसा उसने मेरे साथ किया वैसा ही मैं भी उसके साथ करूँगा; और उसको उसके काम के अनुसार पलटा दूँगा।”

विलापगीत 3:25 टीएसके

जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है।

रोमियों 12:17 टीएसके

बुराई के बदले किसी से बुराई न करो; जो बातें सब लोगों के निकट भली हैं, उनकी चिन्ता किया करो।

1 पतरस 2:23 टीएसके

वह गाली सुनकर गाली नहीं देता था, और दुःख उठाकर किसी को भी धमकी नहीं देता था, पर अपने आपको सच्चे न्यायी के हाथ में सौंपता था।

1 पतरस 4:19 टीएसके

¶ इसलिए जो परमेश्वर की इच्छा के अनुसार दुःख उठाते हैं, वे भलाई करते हुए, अपने-अपने प्राण को विश्वासयोग्य सृजनहार के हाथ में सौंप दें।