टीएसके

TSK · नीतिवचन 27:11

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ

तब मैं अपनी नामधराई करनेवालों को कुछ उत्तर दे सकूँगा, क्योंकि मेरा भरोसा, तेरे वचन पर है।

नीतिवचन 10:1 टीएसके

सुलैमान के नीतिवचन। बुद्धिमान सन्तान से पिता आनन्दित होता है, परन्तु मूर्ख सन्तान के कारण माता को शोक होता है।

नीतिवचन 23:15 टीएसके

हे मेरे पुत्र, यदि तू बुद्धिमान हो, तो मेरा ही मन आनन्दित होगा।

नीतिवचन 23:25 टीएसके

तेरे कारण तेरे माता-पिता आनन्दित और तेरी जननी मगन हो।

सभोपदेशक 2:18 टीएसके

¶ मैंने अपने सारे परिश्रम के प्रतिफल से जिसे मैंने सूर्य के नीचे किया था घृणा की, क्योंकि अवश्य है कि मैं उसका फल उस मनुष्य के लिये छोड़ जाऊँ जो मेरे बाद आएगा।

फिलेमोन 1:19 टीएसके

मैं पौलुस अपने हाथ से लिखता हूँ, कि मैं आप भर दूँगा; और इसके कहने की कुछ आवश्यकता नहीं, कि मेरा कर्ज जो तुझ पर है वह तू ही है।