उसने कहा, ‹“आ!”› तब पतरस नाव पर से उतरकर यीशु के पास जाने को पानी पर चलने लगा।
TSK
TSK · मरकुस 9:23
Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.
मत्ती 14:29
TSK
मत्ती 21:21
TSK
यीशु ने उनको उत्तर दिया, ‹“मैं तुम से सच कहता हूँ; यदि तुम विश्वास रखो, और सन्देह न करो; तो न केवल यह करोगे, जो इस अंजीर के पेड़ से किया गया है; परन्तु यदि इस पहाड़ से भी कहोगे, कि उखड़ जा, और समुद्र में जा पड़, तो यह हो जाएगा।›
लूका 17:6
TSK
प्रभु ने कहा, ‹“यदि तुम को राई के दाने के बराबर भी विश्वास होता, तो तुम इस शहतूत के पेड़ से कहते कि जड़ से उखड़कर समुद्र में लग जा, तो वह तुम्हारी मान लेता।›
यूहन्ना 11:40
TSK
यीशु ने उससे कहा, ‹“क्या मैंने तुझ से न कहा था कि यदि तू विश्वास करेगी, तो परमेश्वर की महिमा को देखेगी।”›
इब्रानियों 11:6
TSK
और विश्वास बिना उसे प्रसन्न करना अनहोना है, क्योंकि परमेश्वर के पास आनेवाले को विश्वास करना चाहिए, कि वह है; और अपने खोजनेवालों को प्रतिफल देता है।