टीएसके

TSK · योना 2:10

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
उत्पत्ति 1:3 टीएसके

¶ तब परमेश्वर ने कहा, “उजियाला हो,” तो उजियाला हो गया।

उत्पत्ति 1:9 टीएसके

¶ फिर परमेश्वर ने कहा, “आकाश के नीचे का जल एक स्थान में इकट्ठा हो जाए और सूखी भूमि दिखाई दे,” और वैसा ही हो गया।

उत्पत्ति 1:14 टीएसके

¶ फिर परमेश्वर ने कहा, “दिन को रात से अलग करने के लिये आकाश के अन्तर में ज्योतियाँ हों; और वे चिन्हों, और नियत समयों, और दिनों, और वर्षों के कारण हों;

क्योंकि जब उसने कहा, तब हो गया; जब उसने आज्ञा दी, तब वास्तव में वैसा ही हो गया।

उसने आज्ञा दी तब अनगिनत टिड्डियाँ, और कीड़े आए,

यशायाह 43:11 टीएसके

मैं ही यहोवा हूँ और मुझे छोड़ कोई उद्धारकर्ता नहीं।

होशे 13:4 टीएसके

¶ मिस्र देश ही से मैं यहोवा, तेरा परमेश्वर हूँ; तू मुझे छोड़ किसी को परमेश्वर करके न जानना; क्योंकि मेरे सिवा कोई तेरा उद्धारकर्ता नहीं हैं।

योना 1:17 टीएसके

¶ यहोवा ने एक महा मच्छ ठहराया था कि योना को निगल ले; और योना उस महा मच्छ के पेट में तीन दिन और तीन रात पड़ा रहा।

मत्ती 8:26 टीएसके

उसने उनसे कहा, ‹“हे अल्पविश्वासियों, क्यों डरते हो?”› तब उसने उठकर आँधी और पानी को डाँटा, और सब शान्त हो गया।