यहोवा अंधों को आँखें देता है। यहोवा झुके हुओं को सीधा खड़ा करता है; यहोवा धर्मियों से प्रेम रखता है।
टीएसके
TSK · मरकुस 10:52
Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.
¶ तब अंधों की आँखें खोली जाएँगी और बहरों के कान भी खोले जाएँगे;
यीशु ने मुड़कर उसे देखा और कहा, ‹“पुत्री धैर्य रख; तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।”› अतः वह स्त्री उसी समय चंगी हो गई।
‹कि अंधे देखते हैं और लँगड़े चलते फिरते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं और बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाए जाते हैं, और गरीबों को सुसमाचार सुनाया जाता है।›
इस पर यीशु ने उसको उत्तर देकर कहा, ‹“हे स्त्री, तेरा विश्वास बड़ा है; जैसा तू चाहती है, तेरे लिये वैसा ही हो”› और उसकी बेटी उसी समय चंगी हो गई।
तब उसने पास जाकर उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया; और उसका बुखार उस पर से उतर गया, और वह उनकी सेवा-टहल करने लगी।
तब उसने फिर दोबारा उसकी आँखों पर हाथ रखे, और उसने ध्यान से देखा। और चंगा हो गया, और सब कुछ साफ-साफ देखने लगा।
और कुछ स्त्रियाँ भी जो दुष्टात्माओं से और बीमारियों से छुड़ाई गई थीं, और वे यह हैं मरियम जो मगदलीनी कहलाती थी, जिसमें से सात दुष्टात्माएँ निकली थीं,
‹जब तक मैं जगत में हूँ, तब तक जगत की ज्योति हूँ।”›
तब यीशु ने कहा, ‹“मैं इस जगत में न्याय के लिये आया हूँ, ताकि जो नहीं देखते वे देखें, और जो देखते हैं वे अंधे हो जाएँ।”›