टीएसके

TSK · लूका 14:11

Treasury of Scripture Knowledge references in IRV.

मार्ग पर वापस जाएँ
1 शमूएल 15:17 टीएसके

¶ शमूएल ने कहा, “जब तू अपनी दृष्टि में छोटा था, तब क्या तू इस्राएली गोत्रों का प्रधान न हो गया?, और क्या यहोवा ने इस्राएल पर राज्य करने को तेरा अभिषेक नहीं किया?

अय्यूब 22:29 टीएसके

मनुष्य जब गिरता है, तो तू कहता है की वह उठाया जाएगा; क्योंकि वह नम्र मनुष्य को बचाता है।

क्योंकि तू दीन लोगों को तो बचाता है; परन्तु घमण्ड भरी आँखों को नीची करता है।

नीतिवचन 15:33 टीएसके

यहोवा के भय मानने से बुद्धि की शिक्षा प्राप्त होती है, और महिमा से पहले नम्रता आती है।

नीतिवचन 29:23 टीएसके

मनुष्य को गर्व के कारण नीचा देखना पड़ता है, परन्तु नम्र आत्मावाला महिमा का अधिकारी होता है।

यशायाह 2:17 टीएसके

मनुष्य का गर्व मिटाया जाएगा, और मनुष्यों का घमण्ड नीचा किया जाएगा; और उस दिन केवल यहोवा ही ऊँचे पर विराजमान रहेगा।

मत्ती 23:12 टीएसके

‹जो कोई अपने आपको बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा: और जो कोई अपने आपको छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।›

लूका 18:14 टीएसके

‹मैं तुम से कहता हूँ, कि वह दूसरा नहीं; परन्तु यही मनुष्य› ‹धर्मी ठहरा›‹और अपने घर गया; क्योंकि जो कोई अपने आपको बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो अपने आपको छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।”›

याकूब 4:10 टीएसके

प्रभु के सामने नम्र बनो, तो वह तुम्हें शिरोमणि बनाएगा।